दिन में 14 घंटे काम करने से दिल की बीमारी हो सकती है: डॉक्टर
'आकाश हेल्थ केयर' के डॉक्टर सरोज कुमार यादव ने बताया है कि दिन में 14-घंटे काम करने से नींद की कमी, स्ट्रोक, दिल की बीमारी और डिप्रेशन बढ़ता जाता है। गौरतलब है, पिछले दिनों कर्नाटक सरकार द्वारा आईटी कर्मचारियों के लिए एक दिन में नौकरी के घंटे बढ़ाकर 14 करने के प्रस्ताव पर विचार करने की बात सामने आई थी।