दिन में 7 बार खाना खाने वाले 'दुनिया के सबसे मॉन्स्टरस बॉडीबिल्डर' 36 वर्षीय गोलेम की हुई मौत
'दुनिया के सबसे मॉन्स्टरस बॉडीबिल्डर' के रूप में मशहूर बेलारूस के 36-वर्षीय इलिया गोलेम येफिमचिक का हार्ट अटैक आने के कुछ दिन बाद निधन हो गया है। उनकी पत्नी के अनुसार, हार्ट अटैक के बाद गोलेम को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया था। गोलेम दिन में 7 बार खाना खाते थे जिसमें 108 सुशी और 2.5 किलोग्राम स्टीक शामिल था।