दिन में कई बार बिंदी बदलती थी दुल्हन, पति ने गिनती शुरू की तो पत्नी ने यूपी में दर्ज कराया केस
आगरा (यूपी) में बिंदी को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। दरअसल, नई-नवेली दुल्हन दिन में कई बार बिंदी बदलती थी जिसे पति ने गिनना शुरू कर दिया तो पत्नी नाराज़ होकर मायके चली गई। मायके में 3 महीने रहने के बाद पत्नी ने थाने पहुंचकर शिकायत की जिसके बाद मामले को परामर्श केंद्र भेजा गया।