दुनिया के 10 सबसे अशांतिपूर्ण देशों की सूची हुई जारी
ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 के मुताबिक, दुनिया का सबसे अशांतिपूर्ण देश रूस है जो 163वें स्थान पर है। इसके बाद यूक्रेन, सूडान, कॉन्गो, यमन, अफगानिस्तान, सीरिया, साउथ सूडान, इज़रायल, माली और म्यांमार का स्थान है। सूची में ब्रिटेन 30वें, फ्रांस 74वें, अमेरिका 128वें, ईरान 142वें और तुर्किए 146वें स्थान पर है। सूची में कुल 163 स्थान दिए गए हैं।