मंगलवार को IQAir की लाइव रैंकिंग के अनुसार, लाहौर (पाकिस्तान) दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है और उसके बाद दिल्ली, डकार (सेनेगल), किनशासा (कांगो), ढाका (बांग्लादेश) और उलानबटोर (मंगोलिया) है। टॉप 10 में अन्य शहरों में हनोई (वियतनाम), जकार्ता (इंडोनेशिया), कोलकाता और बुखारेस्ट (रोमानिया) शामिल है। मंगलवार को मुंबई सूची में 21वें स्थान पर जबकि दुबई 11वें स्थान पर रहा।