स्काईट्रैक्स द्वारा आयोजित वर्ल्ड एयरलाइन अवॉर्ड्स-2024 में कतर एयरवेज़ को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन चुना गया है। पिछले साल की विजेता सिंगापुर एयरलाइन्स इस साल दूसरे स्थान पर है। सिंगापुर एयरलाइन्स के बाद एमिरेट्स, जापानी एयरलाइन ऑल निप्पोन एयरवेज़ (एएनए), कैथे पैसिफिक एयरवेज़, जापान एयरलाइन्स, टर्किश एयरलाइन्स, ईवीए एयर (ताइवान), एयर फ्रांस और स्विस इंटरनैशनल एयरलाइन्स का स्थान है।