दुनिया की 100 सबसे शानदार आइसक्रीम की सूची जारी, 5 भारतीय आइसक्रीम भी शामिल
फूड गाइड 'टेस्ट एटलस' ने दुनिया की 100 सबसे शानदार आइसक्रीम की सूची जारी की है जिसमें भारत की 5 हैं। इनमें से 3 मुंबई में हैं जिनके नाम के रुस्तम ऐंड को, नेचुरल्स आइसक्रीम व अप्सरा आइसक्रीम हैं जहां मैंगो आइसक्रीम सैंडविच, अमरूद और नारियल के फ्लेवर मिलते हैं। सूची में मंगलुरु और बेंगलुरु की आइसक्रीम भी शामिल हैं।