दुनिया की 100 सर्वश्रेष्ठ डिशेज़ में भारत की 4 डिशेज़ को किया गया शामिल
फूड और ट्रैवल गाइड टेस्टऐटलस ने दुनिया की 100 सर्वश्रेष्ठ डिशेज़ की सूची जारी की है। सूची में 4 भारतीय डिशेज़- मुर्ग मखनी, हैदराबादी बिरयानी, चिकन 65 और कीमा शामिल हैं। मुर्ग मखनी को 29वें जबकि हैदराबादी बिरयानी को 31वां व चिकन 65 को 97वां स्थान मिला है। वहीं, कीमा को दुनिया की 100वीं सर्वश्रेष्ठ डिश बताया गया है।