दुनिया के 50 बेस्ट स्ट्रीट फूड्स की सूची जारी, भारत की 3 डिश शामिल
फूड गाइड 'टेस्ट एटलस' ने दुनिया की 50 बेस्ट रेटेड स्ट्रीट फूड डिश की सूची जारी की है। इस सूची में भारत के पराठे पांचवें, अमृतसरी कुलचा छठे और छोले भटूरे 40वें स्थान पर हैं। सूची में अल्जीरिया की गैरनटीटा डिश पहले स्थान पर है और दूसरे स्थान पर चीन की ग्योटी डिश है।