दुनिया के अब तक के सबसे लंबे शख्स की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के अब तक के सबसे लंबे कद (8.11 फीट) के आदमी रॉबर्ट वैडलो की अनदेखी तस्वीरें व वीडियो शेयर किए हैं। 22 फरवरी 1918 को जन्मे रॉबर्ट ने 17 साल की उम्र में 8-फीट कद के साथ अब तक के सबसे लंबे किशोर का खिताब हासिल किया। रॉबर्ट का 22-साल में निधन हो गया था।