दुनिया को आज ही के दिन मिली थी पहली मोटरसाइकल, मनाया जाता है विश्व परिवहन दिवस
10 नवंबर 1885 को जर्मन आविष्कारक गोटलिब डेमलर और विल्हेम मेबैक ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। इस आविष्कार के लिए डेमलर को अक्सर 'मोटरसाइकिल का जनक' कहा जाता है। 10 नवंबर को दुनियाभर में विश्व सार्वजनिक परिवहन दिवस मनाया जाता है। सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए यह दिन मनाया जाता है।