दुनिया का एकमात्र देश जो 14 देशों से साझा करता है अंतरराष्ट्रीय सीमाएं
चीन दुनिया का एकमात्र देश है जो दुनिया के 14 देशों के साथ ज़मीनी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं साझा करता है। इन देशों में अफगानिस्तान, भूटान, भारत, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, लाओस, मंगोलिया, म्यांमार, नेपाल, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं। गौरतलब है कि चीन के साथ भारत 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।