दुनिया का ऐसा देश जिसकी लंबाई है 12 किमी, 200 मीटर की चौड़ाई में रहते हैं लोग
तुवालू एक पोलिनेशियाई द्वीपीय देश है जो प्रशांत महासागर के बीच स्थित है। ट्रैवल व्लॉगर 'पैसेंजर परमवीर' ने अपने व्लॉग में बताया था कि इस द्वीप की चौड़ाई 200 मीटर और लंबाई में 12-13 किलोमीटर है। उन्होंने बताया, "देश दोनों तरफ से समुद्र से घिरा है। 200-मीटर की चौड़ाई में ही लोग रहते हैं...स्कूल, दुकानें और एयरपोर्ट सारी चीज़ें हैं।"