दुनिया के किन देशों में सेना में सेवा देना है ज़रूरी?
इज़रायल, ब्राज़ील, दक्षिण कोरिया, रूस, तुर्की, सीरिया, स्विट्ज़रलैंड, इरीट्रिया, स्वीडन, क्यूबा और ईरान में नागरिकों के लिए सेना में सेवा देना अनिवार्य है। हालांकि, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ईरान और क्यूबा में महिलाओं के लिए यह अनिवार्य नहीं है। इसके अलावा कुछ देशों में स्वास्थ्य संबंधी परिस्थिति के चलते पुरुषों को भी सेना की सेवा से छूट मिलती है।