दुनिया के किन देशों में हैं मुगलों के नाम पर बनी इमारतें?
भारत में ताजमहल, लाल किला, जामा मस्जिद, हुमायूं का मकबरा और बुलंद दरवाज़ा समेत कई इमारतों के अलावा दुनिया के कई देशों में भी मुगलों के नाम पर कई इमारतें बनी हैं। पाकिस्तान में थट्टा मस्जिद, लाहौर किला, शालीमार बाग व जहांगीर का मकबरा और बांग्लादेश में लालबाग किला है। वहीं, अफगानिस्तान में बाबर का मकबरा प्रमुख है।