दुनिया के किन देशों में हफ्ते में औसतन सबसे कम घंटे काम करते हैं लोग?
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार, वानुअतु में कर्मचारी एक सप्ताह में औसतन 24.7 घंटे काम करते हैं जो दुनियाभर में सबसे कम है। हालांकि, वानुअतु में 4% कर्मचारी हर हफ्ते 49 घंटे से अधिक काम भी करते हैं। इसके बाद किरिबाती, माइक्रोनेशिया और रवांडा का स्थान है जहां कर्मचारी हर हफ्ते क्रमश: 27.3, 30.4 और 30.4 घंटे काम करते हैं।