दुनियाभर में कई पर्वतों पर पर्वतारोहियों को चढ़ने की अनुमति नहीं है। इनमें माउंट कैलाश, गंगखार पुएनसुम (भूटान), करजियांग (तिब्बत), कंचनजंघा (सिक्किम) और माछापुच्छ्रे (नेपाल) शामिल हैं। गंगखार पर्वत का स्थानीय लोगों में धार्मिक महत्व है इसलिए इसपर लोगों के चढ़ने पर प्रतिबंध लगा है। राजनीतिक तनाव की वजह से करजियांग को पर्वतारोहियों के रडार से दूर रखा गया है।