थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक का पूरा नाम 'क्रुंग थेप महानाखोन आमोन रतनकोसिन महिंथरा अयुथया महादिलोक फोप नोपफरत रतचथानी बुरिरोम उडोमरतचानिवेत महासथान अमोन पिमन अवतन सथित सक्कथट्टिया वित्सानुकम प्रसीत' है। यह नाम 168 अक्षरों से बना है और इसका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। हालांकि, अधिकतर थाई लोग इसे संक्षेप में 'क्रुंग थेप महा नखोन' कहते हैं।