दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एयरलाइन बनी इंडिगो, 2% चढ़े इंटरग्लोब एविएशन के शेयर
इंडिगो दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप ₹1.97 लाख करोड़ पहुंचा गया है और कंपनी का मार्केट शेयर 65.2% है। इस खबर के बाद गुरुवार को इंटरग्लोब एविएशन के शेयर तेज़ी से चढ़े और 2.31% की बढ़त के साथ ₹5,093.05 पर बंद हुए। गुरुवार को कंपनी के शेयरों का हाई ₹5,187.00 रहा।