दुनिया के छठे सबसे ऊंचे पर्वत माउंट चो ओयू को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं शीतल

उत्तराखंड की शीतल राज ने दुनिया के छठे सबसे ऊंचे पर्वत माउंट चो ओयू को फतह कर इतिहास रच दिया है। नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर 8,188 मीटर ऊंचे माउंट चो ओयू को फतह करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं। शीतल, कंचनजंगा व अन्नपूर्णा पर्वत फतह कर चुकी हैं और वह तेनज़िंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार विजेता भी हैं।

Load More