दुनिया की छठी सबसे मूल्यवान टेलीकॉम कंपनी बनी जियो, एशिया में पाया दूसरा स्थान
जियो प्लेटफॉर्म्स दुनिया की छठी सबसे मूल्यवान लिस्टेड टेलीकॉम कंपनी और चीन मोबाइल के बाद एशिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। कंपनी ने बुधवार को $131 बिलियन (लगभग ₹12.5 लाख करोड़) के वैल्यूएशन संग शेयर बाज़ार में कदम रखा। जियो ने भारती एयरटेल को भी पीछे छोड़ दिया है जिसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन लगभग ₹12.3 लाख करोड़ है।