दुनिया के टॉप 10 मेट्रो नेटवर्क में सबसे सस्ती है दिल्ली मेट्रो: रिपोर्ट
बिज़नेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो दुनिया के शीर्ष 10 मेट्रो नेटवर्क में सबसे सस्ती मेट्रो है, जिसका न्यूनतम किराया $0.13 (लगभग ₹11-12) है। टॉप 10 की सूची में दिल्ली मेट्रो के बाद 4 चीनी मेट्रो नेटवर्क हैं, जहां न्यूनतम किराया $0.42 (₹38.87) है। लंदन में मेट्रो का न्यूनतम किराया $4.68 (₹433.09) और न्यूयॉर्क में $3 (₹277) है।