दुनिया के दूसरे नंबर के शतरंज खिलाड़ी बने भारत के 21 वर्षीय अर्जुन एरिगैसी
भारत के 21 वर्षीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में ऐलेक्सी सराना को हराकर लाइव रेटिंग में दुनिया के दूसरे नंबर के शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। लाइव रेटिंग में अर्जुन एरिगैसी के अब 2805.8 रेटिंग पॉइंट हैं। वहीं, लाइव रेटिंग में 2831.0 पॉइंट के साथ नॉर्वे के शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन शीर्ष पर हैं।