दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बेज़ोस की $500 मिलियन की यॉट पर कस्टम विभाग ने मारा छापा
एमेज़ॉन के फाउंडर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेज़ोस की $500 मिलियन (₹4200 करोड़ से अधिक) की यॉट 'कोरू' पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर 3 घंटे तक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बेज़ोस की मंगेतर लॉरेन सैंचेज़ धूप सेंक रही थीं। यॉट उस समय सेंट बार्ट्स के पास जा रहा था।