दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक बना भारत, श्रीलंका को छोड़ा पीछे
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक देश बन गया है। आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 2024 में 255 मिलियन किलोग्राम जबकि 2023 में 231.69 मिलियन किलोग्राम चाय निर्यात की। 2024 में भारत ने चाय निर्यात से ₹7,111 करोड़ कमाए हैं। चाय निर्यात में भारत ने श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है जबकि केन्या पहले नंबर पर है।