दुनिया के नंबर 1 सिनर ने लगातार दूसरी बार विंबलडन जीता, ₹46 करोड़ की इनामी राशि मिली
दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी यानिक सिनर ने विंबलडन-2026 के पुरुष सिंगल्स फाइनल में दुनिया के नंबर-3 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को 6-7(7-9), 7-6(7-2), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता है। 24-वर्षीय सिनर ने अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। उन्होंने अपने ग्रैंड स्लैम करियर की 100वीं जीत दर्ज की और £3.6 मिलियन (लगभग ₹46 करोड़) भी जीते।