दुनिया के नंबर 2 शटलर एक्सेलसन से सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन, कल खेलेंगे कांस्य पदक मैच
भारत के 22-वर्षीय शटलर लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक्स 2024 में मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन (डेनमार्क) से 20-22, 14-21 से हार गए हैं। लक्ष्य ओलंपिक्स इतिहास के सेमीफाइनल में पहुंचने पहले भारतीय पुरुष शटलर हैं। अब वह सोमवार को मलेशियाई शटलर ली ज़ी जिया के खिलाफ कांस्य पदक मैच खेलेंगे।