पूर्व माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों द्वारा बनाया गया चीनी AI स्टार्टअप StepFun ने दुनिया का पहला मास-मार्केट AI स्मार्टफोन 'StepX Neo' लॉन्च किया है। इसमें Step Amoo बिल्ट-इन AI एजेंट है जो StepFun के अपने ऑपरेटिंग सिस्टम 'Step AOS' पर खुद ही शुरू से अंत तक कई काम कर सकता है। यह बिना नेटवर्क कनेक्टिविटी के भी काम कर सकता है।