दुनिया का पहला लकड़ी से बना उपग्रह अंतरिक्ष में किया गया लॉन्च

जापान के शोधकर्ताओं द्वारा लकड़ी से बनाया गया दुनिया का पहला उपग्रह लिग्नोसैट मंगलवार को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया। जापानी शोधकर्ताओं ने इसे चंद्र और मंगल मिशन के लिए लकड़ी की क्षमता का पता लगाने के लिए प्रक्षेपित किया। लिग्नोसैट को बिना पेंच या गोंद के पारंपरिक जापानी शिल्प तकनीक का उपयोग कर होनोकी लकड़ी से बनाया गया है।

Load More