दुनिया के बिलियनेयर्स की दौलत में हुआ बदलाव, अंबानी-अदाणी की संपत्ति घटी व मस्क हुए और अमीर
घरेलू शेयर बाज़ार में सोमवार को आए क्रैश का असर भारतीय बिलियनेयर्स की दौलत पर भी पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को $1.04 बिलियन और बिज़नेसमैन गौतम अदाणी को $3.82 बिलियन का झटका लगा। वहीं, दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति में $9.19 बिलियन का इज़ाफा हुआ।