दुनिया को भारत की ग्रोथ पर भरोसा, तेज़ी से बढ़ेगी रिफॉर्म एक्सप्रेस: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-2026 में कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत आर्थिक सुधारों की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "दुनिया को भारत की विकास गति, व्यापक आर्थिक स्थिरता और संरचनात्मक सुधारों पर भरोसा है।" पीएम ने कहा, "भारत की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' अब और तेज़ गति से आगे बढ़ेगी।"