दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के '13 बच्चों' की मां कौन-कौन हैं?
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के लेखिका जस्टिन विल्सन से 5 बच्चे हैं और उनके पहले बच्चे की 10-माह की उम्र में मौत हो गई थी। म्यूज़िशियन-सॉन्गराइटर क्लेयर एलिस बाउचर और न्यूरालिंक की डायरेक्टर शिवॉन ज़िलिस से मस्क के 3-3 बच्चे हैं। इन्फ्लुएंसर ऐश्ली सेंट क्लेयर ने मस्क के 13वें बच्चे को जन्म देने का दावा किया है।