दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए हैं। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में भी प्रार्थना की। एरोल मस्क ने कहा, "भारत एक खूबसूरत देश है। लोगों को भारत ज़रूर आना चाहिए। भारत की संस्कृति अच्छी है। लोग अच्छे हैं जो दूसरों को प्यार देते हैं।"