दुनिया की सबसे उम्रदराज़ इंसान ब्राज़ील की नन इनाह कैनाबारो लुकस का बुधवार को 116-वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
नन लुकस का जन्म 1908 में हुआ था और वह 26-वर्ष की उम्र में नन बनी थीं। इस वर्ष की शुरुआत में जापान की टोमिको इतूका (116-वर्ष) के निधन के बाद वह दुनिया की सबसे उम्रदराज़ इंसान बनी थीं।