दुनिया की सबसे उम्रदराज़ इंसान टोमिको इतूका का 116 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
दुनिया की सबसे उम्रदराज़ इंसान जापान की टोमिको इतूका का 116 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि इतूका का 29 दिसंबर को ह्योगो प्रान्त में एक केयर होम में निधन हुआ। गौरतलब है, इतूका का जन्म 23 मई 1908 को हुआ था और उनके परिवार में उनकी 2 संतान और 5 पोता-पोती/नाती-नातिन हैं।