दुनिया की सबसे उम्रदराज़ ज्ञात वाइल्ड पक्षी ने 74 वर्ष की उम्र में दिया अंडा
अमेरिका की फिश ऐंड वाइल्डलाइफ सर्विस के मुताबिक, दुनिया की सबसे उम्रदराज़ ज्ञात वाइल्ड पक्षी ने लगभग 74 वर्ष की उम्र में अंडा दिया है। लेसन अल्बाट्रॉस विज़डम को मिडवे अटॉल नैशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूज में उसके लेटेस्ट पार्टनर और अंडे के साथ देखा गया है। अनुमान है कि उसने जीवनभर में 30 चूज़ों को जन्म दिया है।