दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज से गुज़रती वंदे भारत ट्रेन का वीडियो आया सामने
जम्मू-कश्मीर में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल 'चिनाब ब्रिज' से गुज़रती कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वीडियो सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन करने के बाद कहा, "यह ब्रिज आइफिल टावर से भी ऊंचा है, लोग इसके जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही...यह ब्रिज अपने आप में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा।"