वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के मुताबिक, अफगानिस्तान दुनिया का सबसे कम खुशहाल देश है। अफगानिस्तान के बाद सिएरा लियोन, लेबनान, मलावी, ज़िम्बाब्वे, बोत्सवाना, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो, यमन, कोमोरोस और लेसोथो का स्थान है। गौरतलब है कि 147 देशों की इस सूची में भारत 118वें स्थान पर है जबकि फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है।