दुनिया के सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल में से एक है नियाग्रा वॉटरफॉल
दुनिया के सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल में शामिल कनाडा-अमेरिका की सीमा पर स्थित नियाग्रा वॉटरफॉल सैलानियों के लिए बेस्ट वीकेंड डेस्टिनेशन माना जाता है। नियाग्रा वॉटरफॉल हॉर्सशू फॉल्स, अमेरिकन फॉल्स और ब्राइडल वेल से मिलकर बना है। इसके शिखर से 7,00,000/सेकेंड गैलन पानी तेज़ी से नीचे गिरता है। भीषण ठंड होने के बावजूद इसका पानी पूरी तरह से नहीं जमता है।