दुनिया का सबसे खाली व सुनसान एयरपोर्ट कौनसा है जहां दिनभर में 7 से अधिक लोग नहीं आते?
मट्टाला राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (श्रीलंका) को दुनिया का सबसे खाली और सुनसान एयरपोर्ट कहा जाता है। कोलंबो से करीब साढ़े 4 घंटे दूर हंबनटोटा स्थित इस एयरपोर्ट पर दिनभर में औसतन 7 से अधिक लोग नहीं आते हैं। 2013 में निर्मित इस एयरपोर्ट को बनाने में $209 मिलियन लगे थे जिसमें अधिकांश राशि चीन ने फंड की थी।