दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है ईरान का लूत रेगिस्तान, तापमान होता है 70.7°C
लूत रेगिस्तान ईरान के दक्षिण पूर्व में स्थित है जिसे 'दश्त-ए-लूत' भी कहा जाता है। यहां अब तक का सबसे अधिक सतही तापमान 70.7° सेल्सियस (159.3°F) दर्ज किया गया है। यह दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है। फारसी भाषा में लूत का अर्थ बिना पानी व वनस्पति से रहित खाली ज़मीन होता है।