अमेरिकी डॉक्टर ब्लेयर हेजेज ने 2008 में बारबाडोस में दुनिया के सबसे छोटे सांप की पहचान की थी। थ्रेडस्नेक प्रजाति का लेप्टोटाइफ्लॉप्स कार्ले नामक यह सांप 10 सेंटीमीटर लंबा होता है। यह सांप लेप्टोटाइफ्लोपिडे परिवार से संबंधित है और यह कैरेबियाई द्वीप बारबाडोस और अंगुइला में पाया जाता है। गौरतलब है, 16 जुलाई को विश्व सर्प दिवस मनाया जाता है।