दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट्स की सूची जारी, ऊपर चढ़ा भारत
हेनले एंड पार्टनर्स की ताज़ा पासपोर्ट रैंकिंग में भारत एक स्थान चढ़कर 84वें स्थान पर पहुंच गया है। सिंगापुर पहले स्थान पर है, जिसके पासपोर्ट से 193 जगहों पर बिना वीज़ा यात्रा की सुविधा मिलती है। जापान, दक्षिण कोरिया और यूएई शीर्ष देशों में शामिल हैं। वहीं, अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमज़ोर माना गया है।