स्विस फर्म 'आईक्यू एयर' की दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की ताज़ा सूची में दिल्ली शीर्ष स्थान पर है। इस सूची में लाहौर (पाकिस्तान) दूसरे, बीजिंग (चीन) तीसरे, ढाका (बांग्लादेश) चौथे और वुहान (चीन) 5वें स्थान पर है। इसके अलावा मुंबई छठे, काठमांडू (नेपाल) 7वें, बगदाद (इराक) 8वें, दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) 9वें और कराची (पाकिस्तान) 10वें पायदान पर है।