दुनिया का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल-आइलैंड एयरपोर्ट बना रहा है चीन

चीनी न्यूज़पेपर 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' के अनुसार, चीन दुनिया का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल-आइलैंड एयरपोर्ट बना रहा है। निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 20-वर्ग किलोमीटर में फैला होगा और इसकी सालाना क्षमता 43 मिलियन यात्रियों को संभालने की होगी जिसे बाद में बढ़ाकर 80 मिलियन तक पहुंचाया जाएगा। $4.3 बिलियन की लागत वाली परियोजना के 2035 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Load More