दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल निर्यातक सऊदी ने इराकी हमलों के बाद बंद की अहम तेल पाइपलाइन
दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल निर्यातक सऊदी अरब ने इराक से हुए कई ड्रोन हमलों के बाद 1,200 किलोमीटर लंबी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन अस्थाई रूप से बंद कर दी है। यह पाइपलाइन होर्मुज़ स्ट्रेट का वैकल्पिक मार्ग है और इससे रोज़ाना 40-50 लाख बैरल तेल का व्यापार होता था। हमलों के बीच वैश्विक तेल की कीमतें बढ़ गई हैं।