दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल कैमरे ने एक तस्वीर में कैद कीं 5 लाख से अधिक आकाशगंगाएं
चिली स्थित वेरा सी रुबिन ऑब्ज़र्वेटरी ने 'कॉसमॉस फील्ड' की ऐसी तस्वीर जारी की है, जिसमें 5-लाख से अधिक आकाशगंगाएं और 50 हज़ार तारे दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर दुनिया के सबसे बड़े 3.2 गीगापिक्सल एलएसएसटी डिजिटल कैमरे से ली गई। इसे सैकड़ों तस्वीरों को जोड़कर तैयार किया गया, जिससे दूर स्थित बेहद धुंधली रोशनी स्पष्ट दिखाई दी।