दुनिया की सबसे बड़ी LNG आपूर्तिकर्ता कंपनी को हमले के चलते सालाना ₹1,86,600 करोड़ का होगा नुकसान
दुनिया की सबसे बड़ी LNG आपूर्तिकर्ता कंपनी कतर एनर्जी के सीईओ साद अल-काबी ने बताया है कि ईरान के हमले के चलते कंपनी को सालाना $20 बिलियन (₹1,86,600 करोड़) के राजस्व का नुकसान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नुकसान की मरम्मत में 5 साल का समय लग सकता है जिससे एशिया और यूरोप के बाज़ार में आपूर्ति प्रभावित होगी।