दुनिया के सबसे बड़े आयोजन 'महाकुंभ' को लेकर विदेशी मीडिया ने क्या कहा?
प्रयागराज महाकुंभ-2025 का आज (बुधवार) आखिरी दिन है। 45 दिनों तक चले महाकुंभ को लेकर वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा कि इसमें अमेरिका की कुल आबादी से ज़्यादा तीर्थयात्री आए। हफिंगटन पोस्ट ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम बताया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि महाकुंभ एक पवित्र आयोजन है जिसने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, राजनेताओं और सेलेब्रिटीज़ को आकर्षित किया।