अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। ट्रेडिंग के दौरान एनवीडिया के शेयर 3.5% तक बढ़ गए जिसके बाद कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण $3.33 ट्रिलियन के पार हो गया। गौरतलब है कि एनवीडिया के शेयर के दाम में इस साल अब तक 170% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।